पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भोजशाला के बाहर हुआ पूजन, सड़क पर बैठे लोग

भोजशाला के बाहर हुआ पूजन, सड़क पर बैठे लोग

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संघ भी प्रशासन की सख्ती से नाराज, मेनन को बुलाकर जताई नाराजगी
किस आधार पर जारी किया पूजा-नमाज का टाइम : हाईकोर्ट

शासन नहीं माना तो वसंत पंचमी पर भी बाहर पूजा
वसंत पंचमी के लिए भोजशाला व उसके आसपास किए गए प्रशासनिक बंदोबस्त के विरोध में हिंदू संगठनों ने मंगलवार का पूजन बाहर किया।

हिंदू जागरण मंच और भोज उत्सव समिति के आह्वान पर लोग पुलिस चौकी और अखंड ज्योति मंदिर के सामने सड़क पर बैठे। यहीं सरस्वती पूजन और आरती की, हनुमान चालीसा भी पढ़ी। लोग भोजशाला के भीतर भी गए। समिति ने चेतावनी भी दी कि शासन भोजशाला के भीतर नमाज कराने का फैसला नहीं बदलता है तो वसंत पंचमी का पूजन-हवन भी यहीं होगा। शेष|पेज 4 पर





गौरतलब है पिछले सप्ताह समिति पदाधिकारियों ने प्रशासनिक बंदोबस्त का निरीक्षण कर चेतावनी दी थी कि बैरिकेडिंग छोटी करें और आने वाले दर्शनार्थियों के जूते-चप्पलों की सुरक्षा व्यवस्था की जाए।

वसंतोत्सव की शुरुआत आज से : भोजशाला वसंतोत्सव की शुरुआत बुधवार से हो जाएगी। सुबह 9 बजे भोज केसरी दंगल होगा। शाम 5 बजे मलखंभ प्रदर्शन रखा है। रात 9 बजे से अभा कवि सम्मेलन होगा।

एडीजी बोले-लाठी शरीर के निचले भाग पर मारें, सिर पर नहीं

डीआरपी लाइन मैदान में पूरे प्रदेश से आए 6500 पुलिस जवानों को मंगलवार दोपहर एडीजी विपिन माहेश्वरी ने दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा- एकदम से रिएक्ट न करें। अन्यथा एक पत्थर आता है और हम मारना शुरू कर देते हैं। आपके प्रभारी आपको बल प्रयोग का आदेश देंगे। लाठी मारें तो शरीर के निचले भाग में। किसी का सिर न तोड़ें। यह देखें कि किसी की जान न जाए। सभी सुरक्षा संसाधन पहनकर रहें। डीआईजी अभय सिंह ने कहा- वायरलैस सेट पर गोपनीय बात न करें। मोबाइल करें। जो पाइंट जरूरी है, वहीं सेट पर बताएं।



पूजा खंडित नहीं की जाना चाहिए
वसंत पंचमी साल में एक बार आती है। इस दिन नमाज दूसरे स्थान पर की जा सकती है। पूजा खंडित नहीं की जानी चाहिए। हमने राज्य शासन के सामने भी आपत्ति दर्ज कराई है। केंद्र सरकार से भी लगातार चर्चा कर रही हूं। मैं भोजशाला मसले का स्थायी हल करवाऊंगी। -सावित्री ठाकुर, सांसद धार-महू लोकसभा

इंदौर | भोजशाला मामले में सरकार के कड़े रुख के बाद आरएसएस ने अचानक सक्रियता बढ़ा दी। मंगलवार को भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री अरविंद मेनन अचानक इंदौर पहुंचे। संघ कार्यालय में मेनन और संभागीय संगठन मंत्री शैलेंद्र बरुआ की प्रांत प्रचारक पराग अभ्यंकर के साथ लंबी चर्चा हुई। शेष|पेज 4 पर



सूत्रों के मुताबिक संघ ने स्पष्ट कर दिया है कि वाग्देवी सरस्वती के पूजन की पुरानी परंपरा है। बहुसंख्यक वर्ग की आस्था का पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए। प्रशासन द्वारा की जा रही सख्ती को लेकर भी संघ ने संगठन के दोनों पदाधिकारियों के सामने अपनी नाराजगी जाहिर की है। सरकार तक अपनी बात पहुंचाने के लिए ही मेनन को चर्चा के लिए संघ कार्यालय बुलाया गया।

इस बीच, मुस्लिम समाज की ओर से कुछ लोगों ने कलेक्टर कार्यालय में महिला व बाल विकास विभाग के विक्रांत दामले को एक ज्ञापन दिया। इसमें सोमवार को निकाली गई रैली में आपत्तिजनक नारे लगाने के आरोप लगाए गए। नारेबाजी के वीडियो की सीडी प्रशासन को उपलब्ध कराई गई और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई।

मुस्लिम समाज का आरोप-रैली में आपत्तिजनक नारे लगे
अखंड ज्योति मंदिर के बाहर सड़क पर पूजन और आरती के बाद बड़ी संख्या में लोग भोजशाला के भीतर भी गए।

भास्कर संवाददाता. इंदौर. भोजशाला में वसंत पंचमी पर पूजा और नमाज के लिए पुरातत्व विभाग ने किस आधार पर टाइम टेबल बनाकर जारी किया है, यह हाई कोर्ट ने नोटिस जारी कर पूछा है। तीन दिन में विभाग को जवाब कोर्ट में देना है। अधिवक्ता मनीष यादव ने एक याचिका लगाई है। इसमें संविधान का हवाला देते हुए उल्लेख किया है कि किसी भी व्यक्ति को उसके धर्म के अनुसार पूजा-पाठ से रोका नहीं जा सकता। पुरातत्व विभाग यह तय नहीं कर सकता कि हिंदू समुदाय सुबह से दोपहर 12 बजे तक पूजा करेगा। मुस्लिम समाज दोपहर 1 से तीन बजे तक नमाज पढ़ेगा।



मंदिर में कोई हवन शुरू होगा तो उसे टाइम टेबल की वजह से बीच में रोका नहीं जा सकता। जस्टिस पीके जायसवाल की अध्यक्षता वाली बेंच ने याचिका के इन मुद्दों के आधार पर पुरातत्व विभाग को नोटिस जारी किए हैं। प्रशासन पहले ही साफ कर चुका है कि पुरातत्व विभाग ने जो प्रोग्राम बनाकर दिया है उसके मुताबिक ही सुरक्षा व्यवस्था धार में की जाएगी।

खबरें और भी हैं...