पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लाठी शरीर के निचले भाग पर मारें, सिर पर नहीं

लाठी शरीर के निचले भाग पर मारें, सिर पर नहीं

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीआरपी लाइन मैदान में पूरे प्रदेश से आए बल को एडीजी ने की ब्रिफिंग

भास्कर संवाददाता | धार

डीआरपी लाइन मैदान में पूरे प्रदेश से आए 6500 पुलिस जवानों को मंगलवार दोपहर एडीजी विपिन माहेश्वरी ने ड्यूटी के बारे में ब्रिफिंग दी। उन्होंने कहा एकदम से कभी रिएक्ट न करें। अन्यथा एक पत्थर आता है और हम मारना शुरू कर देते हैं। आपके प्रभारी आपको बल प्रयोग का आदेश देंगे। लाठी मारें तो शरीर के निचले भाग में। किसी का सिर न तोड़ें। यह देखें कि किसी की जान न जाए। उन्होंने कहा सभी सुरक्षा संसाधन पहन कर रहें। 2013 में दो साथियों को चोट आई थीं। बाद में उनमें से एक की जान चली गई।

कभी भी ड्यूटी पर इकट्ठे रहिए। इक्का-दुक्का कहीं भी जाकर खुद की जान जोखिम में न डालें। उन्होंने कहा अपने-अपने ड्यूटी स्थानों पर जाने के बाद यह देख लें कि वहां व्यवस्थाओं के लिए आपको ड्रॉप गेट, बैरिकेड्स आदि किन चीजों की जरूरत है, वे अपने प्रभारी को बताएं। पर्याप्त संसाधन उपलब्ध हैं, आपको दिए जाएंगे। डीआईजी अभय सिंह ने कहा वायरलैस सेट पर गोपनीय बात न करें। मोबाइल करें। जो पाइंट जरूरी है, वहीं सेट पर बताएं। फालतू की बातें सेट पर कर नेटवर्क जाम न करें। एसपी राजेश हिंगणकर ने भी जरूरी निर्देश दिए। इसके बाद फोर्स अपने-अपने ड्यूटी स्थल पर शहर व जिले के विभिन्न थानों के लिए रवाना कर दिया गया।

शासन मजबूर है तो बता दंे, हम बाहर पूजन करेंगे
प्रशासन की व्यवस्था के कारण श्रद्धालुओं को 5 से 7 किमी चलना पड़ेगा। उसके बाद भी परिक्रमा पूरी नहीं हो पा रही। इसलिए शांतिपूर्ण तरीके से पिछले सोमवार को ही निवेदन किया था कि आप व्यवस्था सुधार लें, अन्यथा सत्याग्रह बाहर होगा। सुधार नहीं होने पर सत्याग्रह बाहर किया गया। यह सांकेतिक विरोध इसलिए था कि मुख्यमंत्री तक बात पहुंचे। उन्हें 12 तारीख के पूर्व बुद्धि आए और हिंदुओं के पक्ष में कोई निर्णय हो, यही चाहते हैं। हमारा शासन से निवेदन है कि सुबह से शाम तक निर्विघ्न शांतिपूर्ण आयोजन चाहते हैं, यदि आपकी मजबूरी है तो बता दीजिए हम भोजशाला के बाहर दिनभर पूजन कर मां का जन्मोत्सव मना लेंगे। विजयसिंह राठौर, संरक्षक भोज उत्सव समिति

धार. पुलिस फोर्स को ब्रिफिंग करते हुए एडीजीपी विपिन माहेश्वरी।

कमिश्नर और एडीजी के साथ अफसर मंगलवार दोपहर भोजशाला परिसर, भोज कन्या, गाछावाड़ी, मालीवाड़ा, लकड़ी पीठा, विक्रम नगर क्षेत्र का जायजा लेते रहे। प्रशासन ने अपना ड्रोन कैमरा भोजशाला के ऊपर उड़ाया। यहां के कई व्यू लेकर अफसरों ने जरूरी चर्चाएं कीं। इसे कलेक्टर ने सुरक्षा बंदोबस्त की तैयारी बताया।

अफसरों ने ड्रोन उड़ाकर बनाई योजना
खबरें और भी हैं...