पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अशिक्षा, नशा व बेरोजगारी मिटाने पर दिया जाेर, प्लास्टिक का किया विराेध

अशिक्षा, नशा व बेरोजगारी मिटाने पर दिया जाेर, प्लास्टिक का किया विराेध

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोमवार को श्री धाम गार्डन धार में समाज का नया गुजराती लोहार समाज युवा संगठन का प्रदेश स्तरीय द्वितीय महाअधिवेशन संपन्न हुआ। अधिवेशन में प्रदेश से बड़ी संख्या में युवक-युवतियां व समाजजन शामिल हुए। मुख्य अतिथि के.एल यादव (खादी ग्राम उद्योग विभाग के जिला प्रबंधक) ने शासन योजनाओं की जानकारी दी। स्वागत भाषण जिला अध्यक्ष संजय पंवार ने दिया। प्रदेश संरक्षक रवि कंडारिया और प्रदेश अध्यक्ष अनिल टकरावद ने संगठन की जानकारी दी।

विशेष अतिथि रमेश लोहार रतलाम समाज अध्यक्ष, दीपक पंवार (पूर्व पार्षद) धार, शांतिलाल मास्टर, मुख्य वक्ता मोहनलाल उज्जैन धर्मशाला अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में समाज में फैली रूढ़िवादिता, अशिक्षा, मद्यपान, बेरोजगारी को मिटाने की बात कही। धार धर्मशाला के लिए भूमि दानदाता बाबूलाल लोहार (तिरला वालों) का सम्मान किया। प्रदेश संगठन मंत्री अभिषेक लोहार ने सामाजिक प्रस्ताव रखे। आयोजन को पूर्णत: प्लास्टिक, डिस्पोजल मुक्त रखकर समाज में एक नई शुरूआत की गई। प्रदेश संगठन ने विनीता दीपक पंवार (पार्षद) को नया गुजराती लोहार समाज महिला संगठन का प्रदेश अध्यक्ष बनाया। दीपक लाबरिया को प्रदेश मीडिया प्रभारी, प्रदेश सचिव राजेश धोलाना और नितिन केसूर को बनाया। संचालन अभिषेक लोहार और संजय पंवार ने किया। आभार मनोहर लोहार ने माना। अधिवेशन में सुरेंद्र पंवार, ओम लोहार, बबलू लोहार, कृष्णा पंवार, रवि लोहार, जयप्रकाश पंवार, नरेंद्र पंवार, विकास लोहार, दीपक चौहान, गणेश लोहार, राहुल लोहार, गोविंद लोहार आदि उपस्थित थे।

धार. अधिवेशन में मंच से संबोधित करते पदाधिकारी।

खबरें और भी हैं...