21 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण का समापन
21 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण का समापन
धार | शा. स्नातक महाविद्यालय में विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तहत 21 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण का समापन मंगलवार को हुआ। प्राचार्य डॉ. एस.एस. बघेल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। जनशिक्षक केंद्र के पंकज बोदड़े और प्रशिक्षिका नुरूनिशा शेख, नजमुद्दीन कुरैशी, डॉ. मीनाक्षी रावल, प्रो. कंचन पाटीदार, डॉ. आरती बौरासी, डॉ. रायकु जमरा सहित अनेक प्रशिक्षणार्थी और प्राध्यापक उपस्थित थे। प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र का वितरण किया गया। संचालन डॉ. अरुणा मोटवानी ने किया। आभार डॉ. लक्ष्मी बघेल ने माना।