पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सूर्योदय से सूर्यास्त तक निर्विघ्न पूजा की मांग, सौंपे ज्ञापन

सूर्योदय से सूर्यास्त तक निर्विघ्न पूजा की मांग, सौंपे ज्ञापन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लंबी बैरिकेडिंग की समस्या भी बताई
धार | अखिल भारतीय राजपुरोहित परिषद ने मंगलवार को भोजशाला में निर्विघ्न पूजन और यहां के बैरिकेड्स हटाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। बताया कि वसंत पंचमी को भोजशाला में पूजा के लिए महिलाएं और बच्चे भी आते हैं। यहां पर लगे लंबे बैरिकेड्स से उन्हें समस्याएं होगी, इसलिए इन्हें हटाया जाए।

रैली में किसी वर्ग विशेष पर टिप्पणी न करने की दी हिदायत
गंधवानी | वसंत पंचमी पर भोजशाला में पूजन के आह्वान के साथ नगर और आसपास के युवाओं ने बाइक रैली निकाली। रैली के पूर्व हिंदू संगठनों के सदस्य मंडी प्रांगण में एकत्र हुए। राकेश मोरसरे ने सदस्यों को कहा वे किसी वर्ग विशेष पर टिप्पणी न करें। अपनी लड़ाई प्रशासन से है। हमारी मांग यह है कि वसंत पंचमी पर भोजशाला में दिनभर पूजन हो। इसके बाद रैली मंडी से शुरू होकर होलीपुरा, सदरबाजार, आवलीपुरा चौराह, सिर्वी मोहल्ला, पुराना थाना रोड, बस स्टैंड, बलाक काॅलोनी, गायत्री काॅलोनी होते हुए जबरेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। अंत में सभी को मधुसूदन विश्वास, मोहन पाटीदार, सरदार मेड़ा व सूरज बघेल ने संबोधित किया। कहा कि अगर भोजशाला में अंदर पूजा होगी तो धार चलेंगे और यदि बाहर होगी तो मंडी प्रांगण गंधवानी में ही यज्ञ करेंगे। आभार मालसिंह मंडलोई व रोहित शर्मा ने माना।

कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन देते लोग।

वाहन रैली निकाली
डही | नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के सैकड़ों युवाओं ने भोजशाला में वसंत पंचमी पर पूजा और हवन की मांग को लेकर वाहन रैली निकाली। रैली मंडी परिसर से शुरू हुई और मुख्य मार्गों से होकर वापस मंडी परिसर में समाप्त हुई।

खबरें और भी हैं...