पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मैदान सरकार तैयार करेगी, किसानों को लाने का खर्च भाजपा उठाएगी

मैदान सरकार तैयार करेगी, किसानों को लाने का खर्च भाजपा उठाएगी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीएम की किसान सभा की तैयारियों का जायजा लेने सहस्त्रबुद्धे, यादव व चौहान पहुंचे

भास्कर न्यूज | भोपाल

शेरपुर (सीहोर) में 18 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की किसान सभा की तैयारियों का बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे, राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव और प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने जायजा लिया। भाजपा की सक्रियता को लेकर जब नेताओं से सवाल किया गया तो चौहान ने कहा कि आयोजन स्थल यानी मैदान में पांडाल या अन्य व्यवस्थाएं सरकार कर रही है। किसानों को वहां तक ले जाने का खर्च पार्टी उठाएगी। पार्टी जागरण अभियान भी चला रही है।









यह सवाल पहले यादव से किया गया था। उनसे यह भी पूछा गया कि आयोजन पर खर्च कितना आ रहा है, इस पर यादव कोई स्पष्ट उत्तर नहीं दे पाए। तब चौहान ने इसका जवाब दिया, हालांकि कुल खर्च का अनुमान उन्होंने नहीं बताया। आयोजन स्थल के आसपास किसानों की फसल काटे जाने के सवाल पर चौहान ने कहा कि जहां तक मेरी जानकारी है, किसी भी किसान की फसल को क्षति नहीं पहुंची है। किसानों ने तो खुद अपने खेत के किनारे बैरिकेड लगा लिए हैं। फिर भी यदि कोई बात है तो सरकार अपने स्तर पर इसे देखेगी। भोजशाला (धार) से जुड़े साम्प्रदायिक हालातों पर सहस्त्रबुद्धे ने कहा कि यह कोई नया विषय नहीं है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार ही काम हो रहा है। इससे पहले उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की फसल बीमा योजना अब तक की अनोखी योजना है। इसका हर किसान को लाभ पहुंचेगा।

- जहां तीन हेलीपेड बन रहे, वहीं चने की फसल कटी

शेरपुर में प्रधानमंत्री समेत अन्य सीनियर नेताओं के हैली कॉफ्टर से पहुंचने के लिए तीन हेलीपेड बनाए जा रहे हैं, उसी के पास स्थित चने की फसल को हटाया गया है। खेत का काफी हिस्सा हेलीपेड के लिए आरक्षित किया गया है। बीच में बैरिकेड लगा दिए गए हैं। वहां बताया गया कि किसान ने जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि बची फसल को नुकसान नहीं होने दिया जाए।

खबरें और भी हैं...