पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीबीआई को चकमा दे रहा तस्कर गिरफ्तार

सीबीआई को चकमा दे रहा तस्कर गिरफ्तार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नीमच | पुलिस ने सात साल से फरार चल रहे मादक पदार्थों के एक बड़े तस्कर गुड़िया उर्फ भीम सिंह को गिरफ्तार किया है। सीबीआई भी उसकी तलाश कर रही थी। एसपी मनोज सिंह ने आज यहां बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर विशेष दस्ते ने 15 हजार रुपए के इनामी तस्कर गुड़िया उर्फ भीम सिंह निवासी रतनपुरिया को गिरफ्तार कर लिया है। तलाशी के दौरान पुलिस को गुड़िया के पास 29 किलो डोडा-चूरा भी बरामद हुआ। सिंह के अनुसार पुलिस के अलावा सीबीआई को भी गुड़िया की तलाश थी। घनश्याम धाकड़ हत्याकांड मामले में भी गुड़िया आरोपी है। इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है और अब तक घनश्याम सीबीआई को भी चकमा दे रहा था। गुड़िया को ‘अफीम पुल’ का एक अहम हिस्सा माना जाता रहा है। काले सोने के इस अवैध धंधे में उसकी तूती बोलती है। अपने इसी नेटवर्क की वजह से वह अब तक पुलिस और सीबीआई को गच्चा देता रहा है।

इस शातिर तस्कर पर मध्यप्रदेश के अलावा राजस्थान में भी कई मामले दर्ज है। उज्जैन रेंज के आईजी ने उसकी गिरफ्तारी पर 15 हजार रुपए के इनाम का ऐलान किया था।

खबरें और भी हैं...