पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डराने के लिए रेस्तरां में फेंक दिया मगरमच्छ

डराने के लिए रेस्तरां में फेंक दिया मगरमच्छ

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमेरिका के फ्लोरिडा में अजीब केस सामने आया है। उसमें 24 साल के एक युवक ने फास्ट फूड रेस्तरां ‘वेंडी’ में खिड़की से जिंदा मगरमच्छ अंदर फेंक दिया। वहां का वेटर जब उस टेबल तक आया, जहां मगरमच्छ गिरा था, तो डर गया। उसके चिल्लाने पर वहां मौजूद सभी लोग बाहर चले गए। रेस्तरां के मालिक ने पता लगा लिया कि उसे किसी ने खिड़की से अंदर फेंका गया था। उसे नुकीले हथियार से घायल किया गया था। कुछ समय बाद उस युवक जोश जेम्स को ढूंढ़ लिया गया, जिसने ऐसा किया था।

पुलिस ने जब सख्ती की, तब उसके माता-पिता ने बताया कि जेम्स उस रेस्तरां में काम करने वाले एक व्यक्ति को पहचानता था। शायद उसे डराने के लिए जेम्स ने यह तरीका खोजा होगा। जेम्स को पुलिस ने गिरफ्तार करके उसे वन्यजीव पर जानलेवा हमला करने की धाराएं लगाई हैं। जज ने कहा कि जेम्स निश्चित अवधि तक किसी भी वन्यजीव या पेट्स (मां के पेट्स को छोड़कर) के संपर्क में नहीं आ सकेगा। wideopenspaces.com

खबरें और भी हैं...