- Hindi News
- परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने के कुछ आसान तरीके
परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने के कुछ आसान तरीके
मिलकर कैसे करें काम इससे शुरू करें बातचीत
नेगोसिएशनकरते वक्त कई लोग इस इंतजार में रहते हैं कि दूसरा व्यक्ति पहले कदम उठाए। जबकि दूसरे व्यक्ति का इंतजार किए बिना खुद आगे आएं। इस मुद्दे से बात शुरू करें कि कैसे दोनों साथ मिलकर काम कर सकते हैं। अपनी बात रखने के बाद दूसरे व्यक्ति के रिएक्शन जानने के लिए थोड़ा बेकरार रहें। उनके इंटरेस्ट के बारे में पूछें और गौर से सुनें। आपने जो सुना है उसे दोहराएं। ऐसा करने से दूसरे व्यक्ति को पता चलेगा कि आपको कितना समझ में आया है। जानकारियों को एक-दूसरे से बांटें। आप जो ऑप्शन दे रहे हैं उसके रीज़न भी दें, लेकिन कोई भाषण दें। दूसरे व्यक्ति को बात समझने के लिए कुछ वक्त दें। अगर दूसरे व्यक्ति ने पहले कदम बढ़ाया है और आपको इसमें कोई फायदा नज़र नहीं रहा है तो उसे फॉलो करने की भी जरूरत नहीं है। दोनों को फायदा मिल सके इसलिए कोई नया एप्रोच अपनाएं।
(सोर्स: प्लेइंग टू विन स्ट्रेटेजी टूलकिट)