पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पैरोल पर छूटे कैदी ने रिश्तेदार का सिर कुचलकर की हत्या

पैरोल पर छूटे कैदी ने रिश्तेदार का सिर कुचलकर की हत्या

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पैरोल पर सेंट्रल जेल से छूटे आजीवन कारावास के कैदी ने रिश्तेदार की शादी का रिश्ता करवाने के बहाने से बुलाकर हत्या कर दी। बाद में उसका सिर पत्थर से सिर कुचलकर जेल कार्ड उसकी जेब में डालकर पुलिया के पास फेंक दिया, ताकि पुलिस उसे मरा मान ले और वह फरार होकर घूम सके।

मामला देपालपुर के ग्राम उजालिया गांव का है। शुक्रवार सुबह इलाके में नदी किनारे पत्थर से सिर कुचली लाश पुलिस को मिली थी। मौके पर पहुंचे देपालपुर टीआई सुनील यादव और एसआई त्रिलोकसिंह बैस ने जांच की तो जेब में सेंट्रल जेल का कार्ड निकला जिस पर भाव सिंह पिता आलीया भील (35) निवासी ग्राम दामला (नालछा, जिला धार) लिखा था। प्रथम दृष्टा पुलिस मृतक को भाव सिंह मानकर ही जांच करने लगी तो पता चला भाव सिंह 10 सितंबर को सेंट्रल जेल से पैरोल पर छूटा था।