पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वाहन की टक्कर से गिरे बिजली के खंबेे, चार गांव की बिजली गुल

वाहन की टक्कर से गिरे बिजली के खंबेे, चार गांव की बिजली गुल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिजली चालू कराने का काम शुरू।

भास्करसंवाददाता| खूजा

शनिवारकी सुबह एक वाहन की टक्कर से सालौन बी तिराहा के सड़क किनारे लगे दो बिजली के खंबे धराशायी हो गए। खंबों के गिरने से चार गांव की बिजली बाधित हो गई। टक्कर किस वाहन ने मारी फिलहाल इसकी जानकारी नहीं लगी है। लेकिन जैसे इसकी सूचना बिजली कंपनी के अधिकारियों को लगी उन्होंने तत्काल मौके पर पहुंचकर बिजली सप्लाई चालू कराने के प्रयास शुरू किए।

शनिवार की सुबह लगभग नौ बजे अज्ञात वाहन चालक ने वाहन को लापरवाही पूर्वक चलाकर सालौन बी तिराहा पर लगे बिजली के खंबों में टक्कर मार दी जिससे पोल धाराशायी हो गए। टक्कर मारने के बाद वाहन चालक मय वाहन के फरार हो गया। खंबो के गिरने से सालौन बी, ईंटारोरा, धनपीपरी एवं हरदई में बिजली गुल हो गई। खंबों के टूटने की खबर जैसे ही ग्रामीणों को लगी, उन्होंने इसकी सूचना बिजली कंपनी के एई पीके पटेल एवं जेई मंसूर खान को दी। जिन्होंने सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और ग्रामीणों को किसी प्रकार की असुविधा हो इसके प्रयास शुरु कर दिए हैं।

ग्रामीणों के मुताबिक इस मार्ग पर फिलहाल सड़क निर्माण का काम चल रहा है। जिससे सड़क ठेकेदार के डंपर आते हैं, जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद कोई डंपर अनियंत्रित होकर खंबों से टकरा गया हो।

बिजली सप्लाई चालू करने के कर रहे प्रयास

Ãफिलहालग्रामीणों के लिए बिजली सप्लाई चालू कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। बिजली चालू होने के बाद इसकी जांच की जाएगी कि किस वाहन की टक्कर से बिजली के खंबे टूटे हैं। पीकेपटेल, एई,बिजली विभाग पंडोखर