छेड़छाड़ का आरोपी पकड़ाया, धार सामान्य
सोमवार को कलेक्टर से मिलने पहंुचे हिंदू नेता
रात 9.30 बजे गर्माया था माहौल, नारेबाजी की
पट्ठाचौपाटी पर जाकिर नाम के युवक द्वारा 13 साल की लड़की से छेड़छाड़ की एफआईआर दर्ज होने के बाद देर तक थाने पर भीड़ मौजूद थी। रात करीब 9.30 बजे दूसरे समुदाय का युवक बीच में खड़ा देख भीड़ उसके पीछे दौड़ पड़ी। युवक भागा और बस स्टैंड मार्ग स्थित अपने परिचित के घर में घुस गया। भीड़ भी घर में घुस गई। उक्त घर के सदस्य आसपास के लोग पीछा करने वालों के सामने डंडे लेकर खड़े हो गए। एक मीडियाकर्मी से भी मारपीट की गई। थाना करीब होने से तत्काल पुलिस पहुंच गई और दोनों पक्षों को अलग कर दिया। इसके बाद जमकर नारेबाजी चलती रही। रात 10.30 बजे इसी घर के सामने फिर कुछ लोग अचानक आए और पुलिस की मौजूदगी में पत्थर फेंक कर नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने लाठी भांजते हुए इन्हें खदेड़ा। पत्थरबाजी के जवाब में उक्त घर से कुछ लोग हथियार लेकर बाहर निकले। दूर खड़े दूसरे पक्ष के लोग नारेबाजी करते रहे।
स्थिति नियंत्रण में है
^शहर में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। किशोरी से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एहतियात के तौर पर 150 से ज्यादा पुलिसकर्मी-अफसर तैनात रहे। रात की झड़प के बाद कहीं कोई घटना नहीं हुई। बीएसचौहान, एसपीधार
छिटपुट घटनाओं के बाद हरकत में आई पुलिस
कोतवाली के समीप भगदड़ के बाद कुछ देर में शहर के अलग-अलग इलाकों में छिटपुट घटनाएं होने लगीं। गुलमोहर कॉलोनी-कुम्हारगड्ढा रोड पर लोग पत्थर-हथियार लेकर सड़क पर गए। पट्ठा चौपाटी पर कुछ लोगों ने सड़क पर मटके फोड़ दिए। हालात बेकाबू होने के पूर्व पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया। डंडे फटकारते हुए निकले फोर्स ने पूरा शहर बंद करवा दिया। घरों के बाहर ओटले पर बैठे लोगों को भी भीतर भेजा। देर रात तक एसपी, एडीएम समेत तमाम अधिकारियों की गाड़ियां शहर में पेट्रोलिंग करती रही।
कैमरामैनफल विक्रेता की शिकायत पर केस
रातको जिस कैमरामैन संदीप शर्मा से झूमाझटकी की गई थी, उसकी शिकायत पर भुरू बागवान के लड़के बबलू के खिलाफ केस दर्ज किया। कैमरामैन ने फोटो खींचने पर फावड़े का हत्था लेकर मारने दौड़ने का आरोप लगाया। दूसरी एफआईआर मकसूद मोहम्मद ने दर्ज करवाई। इन्हीं के घर में भीड़ युवक के पीछे घुसी थी। मकसूद ने पुलिस को बताया अज्ञात 20-25 लोग बेवजह घर में घुसे और मारपी