रांग साइड आने वालों को पलटाया
सोमवार को ट्रैफिक पुलिस ने रांग साइड रहे वाहन चालकों को लौटाया अपनी साइड में चलने की चेतावनी दी।
नए फोरलेन पर ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को पढ़ाया सुरक्षा का पाठ
धार| नएफोरलेन पर ट्रैफिक पुलिस ने आखिरकार लोगों को सुरक्षा का पाठ पढ़ाया। सोमवार को घोड़ा चौपाटी से अभियान की शुरुआत की गई। ट्रैफिक पुलिस के जवान तैनात रहे और रांग साइड रहे लोगों को पलटाया। लोगों को वाहन पलटाकर सेंट टेरेसा से यू टर्न लेकर आना पड़ा। गौरतलब है भास्कर ने रविवार के अंक में ‘रोज हादसे, नए फोरेलन पर ट्रैफिक बेकाबू’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी, जिसमें नए फोरलेन पर रांग साइड वाहनों के दौडऩे से रोज हो रहे हादसों पर फोकस किया था।