पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिलाएं धोखाधड़ी की शिकायत लेकर पहुंची थाने

महिलाएं धोखाधड़ी की शिकायत लेकर पहुंची थाने

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्व सहायता समूह से लोन लेकर राशि जमा नहीं करने का आरोप

भास्कर संवाददाता | धार

धोखाधड़ीकी शिकायत लेकर लुनियापुरा की 30-35 महिलाएं थाने पहुंची। एक परिवार द्वारा स्व सहायता समूह से लोन लेकर राशि नहीं जमा कराने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करने की मांग की। एसआई अलका मेनिया ने लिखित आवेदन लेकर जांच करवाने की बात कही। महिलाओं ने बताया स्पंदना स्फर्ती फायनेंशियल लि., इक्वीटॉस, आधार, बंधन आदि नाम से फायनेंस लि. फर्म में स्व सहायता समूह के नाम से हमने सामूहिक रूप से लोन ले रखे हैं। समूह में शामिल आशा लक्ष्मण यादव द्वारा लोन की किश्तें नहीं भरी जा रही, जिसके चलते हमें भुगतान करना पड़ रहा है। महिला दो महीने से परिवार सहित बाहर चली गई है। रुपए मांगने पर उसके तीन पुत्र धमकाते हैं। कार्रवाई की मांग की।