पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाहर रोलर चलते ही स्कूल में छत से गिर रहा प्लास्टर

बाहर रोलर चलते ही स्कूल में छत से गिर रहा प्लास्टर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धार. कन्या बालक मावि क्रमांक चार में छत से प्लास्टर गिरने के बाद उतने हिस्से के नीचे से बैंच हटाकर जिम्मेदारी निभा ली गई है। विद्यार्थियों के लिए खतरा बरकरार है।

भास्कर संवाददाता | धार

शहरमें चल रहे सीमेंटेड फोरलेन निर्माण के काम ने घोड़ा चौपाटी स्थित बालक/कन्या मावि 4 के भवन में पढ़ रहे विद्यार्थियों की जान खतरे में डाल दी है। भवन करीब 60 साल पुराना है, जिसमें छत का प्लास्टर उखड़ गया है। सड़क निर्माण के बेस के लिए स्कूल के बाहर निर्माता एजेंसी रोलर चलाती है, तब कंपन से छत से प्लास्टर गिर रहा है। विद्यालय प्रबंधन ने जितने हिस्से में प्लास्टर गिरा है, उतने के नीचे से बैंच हटा ली है लेकिन हादसे का अंदेशा बना हुआ है।

असल में यह भवन 60 साल पहले बना था। दो पारी में बालक कन्या मावि लगते हैं। 10 कक्ष हैं लेकिन छह कमरे इतने जर्जर हैं कि उनमें भंगार भर कर बंद कर रखा है। सिर्फ चार कमरे ही उपलब्ध हैं। छटी में 59 छात्राएं हैं। विद्या राठौर, आरती कटारे, भावना पाल, रवीना, हेमलता वास्केल, माया परमार, किरण ने बताया डर लगता है कि प्लास्टर हम पर गिर जाए। सातवीं में 35 छात्राएं हैं।

^भवनकी जर्जर हालत के बारे में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा दिया है। ठेकेदार को स्कूल समय के दौरान काम नहीं करने के लिए भी कहा है। लोकेंद्रसिंहराठौर, प्रधानपाठक