पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसपी के सामने फफक पड़ा सरपंच

एसपी के सामने फफक पड़ा सरपंच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिछलेमहीने सर्व शिक्षा अभियान में खातों से राशि आहरण करने के बावजूद स्कूल भवन नहीं बनाने के मामलों में एसडीएम न्यायालयों में सुनवाई हुई थी। राशि हड़प कर बैठे कई सरपंच-सचिवों को जेल भेज दिया गया था। सबसे बड़ी कार्रवाई सरदारपुर तहसील में की गई थी। इसी में बोला सरपंच को भी जेल भेजा गया था।

सरपंच के साथ ग्राम बोला के लोगों ने एसपी को ज्ञापन सौंपा।

भास्कर संवाददाता | धार

सरदारपुरके बोला ग्राम पंचायत के लोगों ने सोमवार को एसपी कार्यालय पहुंच सचिव पर गड़बड़ी का आरोप लगाया। दावा किया कि बेकसूर होने के बावजूद सरपंच बाबूलाल नारायण ने निर्माण के लिए शासन द्वारा जारी की गई राशि हड़पने के आरोप में एक महीना जेल में बिताया। पीड़ा बताते हुए सरपंच बाबूलाल एसपी बीएस चौहान के सामने फफक पड़ा। आंसू पोंछ कर बोला सचिव खेलसिंह मुनिया ने कई खाली चेक पर मेरे फर्जी हस्ताक्षर करवा लिए। फर्जी सील भी तैयार करवा ली। लाखों रु. की राशि का आहरण किया, जिसके बारे में मुझे जानकारी नहीं है। बताया कि मैं 10 साल से निर्विरोध सरपंच हूं, आज भी झोपड़े में रहता हूं। ग्रामीणों के साथ आए एडवोकेट प्रवीण शर्मा ने बताया सचिव ग्राम पंचायत के सरकारी दस्तावेज लेकर फरार है। कुछ डॉक्युमेंट रोजगार सहायक मोहन मारू के पास भी है, जिन्हें जब्त कर फर्जीवाड़े की जांच की जाना चाहिए।