पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रेजेंटेशन में पास होते ही 40 करोड़ मिल जाएंगे यूनिवर्सिटी को

प्रेजेंटेशन में पास होते ही 40 करोड़ मिल जाएंगे यूनिवर्सिटी को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नैकसे मिली ग्रेड के आधार पर देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी द्वारा यूजीसी को भेजे गए यूनिवर्सिटी विद् पोटेंशियल फॉर एक्सीलेंट के प्रस्ताव को मंजूरी मिलना तय है। दो चरण की प्रक्रिया में डीएवीवी आगे है। अब सिर्फ प्रेजेंटेशन बाकी है। संभवत: जनवरी में यह प्रेजेंटेशन होगा। इसमें पास होते ही यूनिवर्सिटी को केवल यह दर्जा मिल जाएगा, बल्कि पहले चरण में ही 40 करोड़ रुपए तक की ग्रांट भी मिल जाएगी। इस राशि से केवल आधुनिक रिसर्च उपकरण खरीदे जाएंगे, बल्कि नए भवन बनाने से लेकर होस्टलों का आधुनिकीकरण तक किया जाएगा। प्रदेश में डीएवीवी को यह दर्जा मिलना तय माना जा रहा है। इस प्रोजेक्ट के तहत अधिकतम 80 करोड़ तक की ग्रांट संभव है।

तक्षशिलापरिसर के सारे विभागों में ई-क्लास रूम- प्रोजेक्टके तहत मिलने वाली राशि से तक्षशिला परिसर के सभी 27 विभागों में ई-क्लास रूम तैयार होंगे।

बाकीप्रोजेक्ट भी जल्द हो सकते हैं मंजूर

यूनिवर्सिटीके बाकी प्रोजेक्ट भी जल्द मंजूर हो सकते हैं। इसमें इनोवेशन यूनिवर्सिटी स्टेटस का प्रस्ताव महत्वपूर्ण है। दर्जा मिलने के बाद यूनिवर्सिटी को अधिकतम 300 करोड़ की ग्रांट मिलेगी। अप्रैल तक निर्णय होने की संभावना है। वहीं यूनेस्को चेयर का प्रस्ताव भी लंबित है। इस पर भी अप्रैल-मई तक निर्णय हो सकता है। यूनेस्को चेयर से जुड़ने पर यूनिवर्सिटी के छात्र दुनिया की कई टॉप यूनिवर्सिटी में जाकर रिसर्च कर सकेंगे।

^यूनिवर्सिटी विद पोटेंशियल फॉर एक्सीलेंट के दो पड़ाव पार कर लिए हैं। अब प्रेजेंटेशन बाकी है। वह होते ही औपचारिक मंजूरी मिल जाएगी। बाकी प्रस्तावों को भी छह माह में मंजूरी मिल सकती है।\\\'\\\' डॉ.डी.पी. सिंह, कुलपति,डीएवीवी

जल्द ही मंजूरी मिलने की उम्मीद

पोटेंशियल फॉर एक्सीलेंट के प्रस्ताव का मामला