- Hindi News
- खुद को पुलिस बता बैग से डेढ़ लाख रुपए उड़ाए
खुद को पुलिस बता बैग से डेढ़ लाख रुपए उड़ाए
खुद को पुलिस बता बैग से डेढ़ लाख रुपए उड़ाए
कुक्षी| एसबीआईबैंक के सामने शुक्रवार को दिनदहाड़े अज्ञात बदमाश खुद का पुलिस वाला बताकर एक मुनिम के बैग से डेढ़ लाख रुपए लेकर भाग निकले। जानकारी अनुसार आनंदगंज मंडी भारतीय स्टेट बैंक शाखा के सामने कुक्षी सिनेटरी व्यापारी मनीष राणाजी गुप्ता निवासी तिलक मार्ग ने अपने मुनिम लोकेश को बैंक में 2 लाख 61 हजार रुपए जमा करने भेजा। बैंक के बाहर अज्ञात व्यक्ति ने उसे आवाज देकर बुलाया। जहां उसका दूसरा साथी पहले से मौजूद था। मुनिम लोकेश को कहा कि हम पुलिस वाले है। तुम्हारे बैग में क्या है, हमे चेक करना है। बैग चेक कर तुरंत वापस कर दिया। मुनिम लोकेश ने बैंक में जाकर रुपए गिने तो उसमे 1 हजार पांच सौ के नोट की गड्डी कम निकली। उसे तत्काल व्यापारी को मोबाइल पर घटना की सूचना दी। आसपास अरोपियों की तलाशी की लेकिन नहीं मिले। दोपहर 1 बजे पुलिस थाने पर सूचना दी। पुलिस ने बैंक के सीसीटीवी कैमरे मे आई फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की।