धार|धानमंडी चौराहेस्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र का फायर सायरन शुक्रवार रात 8 बजे अचानक बजने लगा। बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। पुलिस भी पहुंच गई। करीब 45 मिनट तक सायरन बजता रहा। हालांकि कहीं धुआं दिखाई नहीं दे रहा था। देर रात तक दरवाजा खुलने का इंतजार था।