पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घाटाबिल्लौद, मांडू, उटावद में जनसंवाद

घाटाबिल्लौद, मांडू, उटावद में जनसंवाद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घाटाबिल्लौद, मांडू, उटावद में जनसंवाद

भास्कर टीम. धार| एसपीराजेश हिंगणकर ने शुक्रवार को घाटाबिल्लौद, मांडू और उटावद में जनसंवाद किया। मांडू में शाम 4.30 बजे मांडू अशर्फी महल के सामने मंच पर खुले रूप से जनता से संवाद किया। शिकायतों का मौके पर ही हल भी किया। लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं। थाना प्रभारी को पर्यटन के नाम पर अनैतिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए कहा। कहा कि चौराहे पर वाहन खड़ा मिला तो थाने के स्टाफ पर कार्रवाई करूंगा। ग्राम सुरक्षा समिति जल्द पुनजीर्वित करने की बात कही। मांडू उत्सव को लेकर चर्चा की। पार्किंग व्यवस्था देखी। पीथमपुर सीएसपी विक्रमसिंह, प्रभारी कैलाश चंद बैरागी, रतन कटारे, वरिष्ठ नागरिक केदारनाथ तिवारी, अशोक परमार, सोमनाथ तिवारी, मोहन चंदेरी आदि उपस्थित थे। घाटाबिल्लौद में जनसंवाद कार्यक्रम में बताई गई 12 में से 6 समस्याओं पर तत्काल निराकरण कर दिया। अस्पताल के सामने वाली नाली के पानी की समस्या, स्कूल के सामने शराब दुकान, ट्रैफिक समस्या, अतिक्रमण पर निर्देश दिए। एसपी ने दो ट्रैफिक जवानों की व्यवस्था करने को कहा। एसपी ने रोड किनारे चुने की लाइन डालने को कहा यदि लाइन के अंदर कोई गाड़ी या वाहन खड़ा दिखा तो चालानी कार्रवाई के लिए कहा। एसपी ने मालती चौराहे से बस स्टैंड तक पैदल चलकर रोड पर अतिक्रमण हटाया। कार्रवाई कर चालान बनाए। एसपी उटावद भी पहुंचे। यहां लोगों से चर्चा की। पैदल घूम गांव देखा। कुछ समस्याओं का निराकरण भी किया। बिड़वाल में उमावि परिसर में दोपहर 1 बजे एसपी सीधे संवाद करेंगे।

मांडू में लोगों से चर्चा करते एसपी-सीएसपी।