पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धार के लिटिल शटलरों ने इंदौर में जीते खिताब

धार के लिटिल शटलरों ने इंदौर में जीते खिताब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धार| इंदौरमें हुई श्रीराम ट्रॉफी ओपन स्कूल स्कॉलरशीप स्टेट लेवल बैडमिंटन स्पर्धा में धार के शटलरों ने खिताब जीते। अमित राठौर ने ट्रिपल क्राउन, उदय मुकाती, आदित्य चौहान, क्रिश पाल ने दोहरी सफलता और मोहित पाल, जयंत सिसौदिया, तनय मुकाती, सिद्धार्थ राठौर, प्रेमवीर यादव, खुशी सेन ने एक-एक खिताब जीता। अंडर 12 बालक एकल एवं युगल वर्ग तथा अंडर 14 एवं अंडर 16 बालक एकल वर्ग के फायनल मुकाबले धार के ही खिलाड़ियों के मध्य खेले गए।

संस्था सचिव भूपेंद्र जोशी ने उदय मुकाती ने अंडर-10 बालक एकल वर्ग के फायनल में इंदौर के रूद्र तिवारी को 21-14, 19-21, 21-11 से तथा युगल वर्ग में मोहित पाल एवं उदय मुकाती की जोड़ी ने इंदौर के अनुज काले एवं मंथन को 21-12, 19-21, 21-10 से पराजित किया। अंडर 10 बालिका युगल वर्ग के फायनल में सृष्टि गुप्ता (इंदौर) एवं भूमिका वर्मा (देवास) ने धार की शिवानी चौधरी एवं मोही जैन को 21-15, 21-11 से हराया। अंडर 12 बालक एकल वर्ग के फायनल में जयंत सिसौदिया ने तनय मुकाती को 21-16, 21-15 तथा बालक युगल वर्ग के फायनल में प्रेमवीर यादव एवं सिद्धार्थ राठौर की जोड़ी ने जयंत एवं नयन की जोड़ी को 14-21, 21-17, 22-20 से पराजित कर विजेता बने। अंडर 12 बालिका एकल वर्ग के फायनल में धार की खुशी सेन ने ग्वालियर की अदिति वर्मा को 14-21, 23-21, 21-11 से हराया।

अंडर 14 बालक एकल वर्ग के फायनल में अमित राठौर ने आदित्य चौहान को 19-21, 21-14, 21-07 से तथा बालक युगल वर्ग के फायनल में अमित एवं आदित्य की जोड़ी ने रमण एवं तुषार (भोपाल) की जोड़ी को 19-21, 21-10, 21-15 से हराया।

अंडर 16 बालक एकल वर्ग के फायनल में क्रिश पाल ने आदित्य चौहान को 21-15, 21-11 तथा युगल वर्ग में क्रिश पाल एवं अमित राठौर की जोड़ी ने अनीस शेख (इंदौर) एवं तुषार (भोपाल) की जोड़ी को 22-20, 22-20 से हराया। अंडर 10 बालक युगल वर्ग में पुष्पेंद्र सुजान एवं आदर्श ठाकुर सेमी फायनल तक खेले। स्पर्धा में कनिष्क शर्मा, केशव शर्मा, करन चंदेल, अवधेश जाट, युविका अग्रवाल, न्यासा पंवार आदि ने भी श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। मार्गदर्शन प्रशिक्षक सुधीर वर्मा ने दिया।

इंदौर में हुई स्पर्धा में खिताब जीतकर आए धार के खिलाड़ी।