पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 20 केंद्रों पर पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा कल से

20 केंद्रों पर पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा कल से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिन प्रवेश पत्रों पर चाणक्यपुरी में केंद्र होना लिखा है उनके अभ्यर्थी केंद्रीय विद्यालय पहुंचें।

धार|14दिसंबर को होने वाली महिला पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रवेश पत्र के साथ फोटोयुक्त पहचान पत्र अनिवार्य है। कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कठिनाइयां होने पर 07292-222703 तथा 07292-222705 पर संपर्क किया जा सकता है। परीक्षा के लिए 20 केंद्र बनाए हैं। पीजी कॉलेज, शासकीय हाईस्कूल ब्रह्माकुंडी, बालक हाईस्कूल घोड़ा चौपाटी, भोज कन्या उमावि धार, उत्कृष्ट उमावि धार, हायर सेकंडरी क्रमांक 1 नवीन भवन, केंद्रीय विद्यालय चाणक्यपुरी धार, पोलीटेक्निकल महाविद्यालय, सेंट जॉर्ज हायर सेकंडरी स्कूल रतलाम रोड धार, कन्या महाविद्यालय, आईटीआई, सेंट टेरेसा, आदर्श आवासीय हायर सेकंडरी मांडू रोड, एमिनेंट पब्लिक स्कूल, कन्या उमावि 4, सरस्वती ज्ञान मंदिर, पाटीदार हायर सेकंडरी, आनंद उमावि क्रमांक 2 घोड़ा चौपाटी धार, मसीह हायर सेकंडरी स्कूल और डाइट को केंद्र बनाया है।

प्रभारी अधिकारी ने बताया प्रवेश पत्रों में परीक्षा केंद्र का नाम केवल चाणक्यपुरी कॉलोनी धार दर्शाया गया है। अभ्यर्थियों से आग्रह किया गया है कि जिन अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्रों में चाणक्यपुरी कॉलोनी धार परीक्षा केंद्र दर्शाया है वे केंद्रीय विद्यालय चाणक्यपुरी कॉलोनी धार में परीक्षा के लिए पहुंचें।