पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फिक्स्ड दर वाले होम लोन प्रोडक्ट से दूर रहें, जल्द घटेंगी ब्याज दरें

फिक्स्ड दर वाले होम लोन प्रोडक्ट से दूर रहें, जल्द घटेंगी ब्याज दरें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
52 जरूरी दवाएं होंगी सस्ती, मूल्य नियंत्रण दायरे में आईं

सरकारने आवश्यक दवाओं की कीमतों को नियंत्रण में रखने के लिए 52 नई दवाओं को मूल्य नियंत्रण प्रणाली के दायरे में ला दिया है। इनमें कुछ आमतौर पर काम में आने वाली दर्दनिवारक एंटीबायोटिक दवाएं हैं। इसके अलावा कैंसर त्वचा रोगों के इलाज में काम आने वाली कुछ दवाओं को भी इसके दायरे में लाया गया है।

इनसेबनी दवाओं के दाम नियंत्रित

पैरासिटामोल,ग्लूकोज, डायजेपाम, कोडिन फॉस्फेट, सिप्रोफ्लोक्सासिन, लोसार्टन, एमोक्सिसिलिन और डायक्लोफेनिक।

दो बहुत उपयोगी खबरें

डीएनए नेटवर्क|मुंबई

कईबड़े बैंक ग्राहकों को ऊंची ब्याज दर वाले फिक्स्ड होम लोन प्रोडक्ट की पेशकश कर रहे हैं। लेकिन निकट भविष्य में ब्याज दरों में कटौती की संभावना को देखते हुए फिलहाल आपके लिए ऐसे प्रोडक्ट्स से दूरी बनाकर रखना बेहतर रहेगा। जानकारों का कहना है कि बैंकों द्वारा ब्याज दरों में कटौती किए जाने की उम्मीद है। ऐसे में वह मौजूदा कर्जधारकों को फ्लोटिंग दर वाले होम लोन के साथ बने रहने की सलाह दे रहे हैं। लेकिन उन्हें बैंक को यह बता देना चाहिए कि वे अपने होम लोन कम ब्याज दर पर शिफ्ट कराना चाहते हैं।

प्रमुख लोन पोर्टल अपना पैसा के संस्थापक हर्ष रूंगटा के मुताबिक फ्लोटिंग रेट होम लोन के ज्यादातर कर्जधारकों द्वारा बैंक को कम ब्याज दर शिफ्ट कराने के लिए सूचना देना भी एक बड़ी समस्या है। वे इसे लेकर उदासीन रहते हैं। और सिर्फ इसलिए वह 13-14 फीसदी की ऊंची दर से ब्याज अदा कर रहे होते हैं। ध्यान रखें लोन स्विच कराने के लिए आपको बैंक को शुल्क देना पड़ सकता है जो बकाया रकम का 2 फीसदी तक हो सकता है।