पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 50 मजदूरों ने साढ़े आठ घंटे में बदल दिया 40 मीटर लंबा रेलवे ट्रेक

50 मजदूरों ने साढ़े आठ घंटे में बदल दिया 40 मीटर लंबा रेलवे ट्रेक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बड़वाह | पचासरेलवे कर्मचारियों ने मोरटक्का स्थित रेलवे क्रासिंग गेट 274 से लगी पटरियों को बदल दिया। 40 मीटर लंबे ट्रेक को बदलने में साढ़े आठ घंटे लगे। निर्धारित समय सीमा से आधे घंटे पहले ही काम पूरा कर दिया। सेक्शन इंजीनियर एमके रब्बानी ने बताया सुबह 6 बजे से ही 50 से अधिक मजदूर जुट गए थे। सुबह 9 बजे क्रासिंग से आवागमन बंद कर दिया। जिसके बाद पूरा अमला रेल शिफ्टिंग के काम में लग गया। शिफ्टिंग का कार्य 2-2 पालियों में चला। सुबह 9 बजे से एक बजे तक पहले एक पटरी की शिफ्टिंग की गई। इस दौरान दूसरे ट्रेक पर ट्रेन का आवागमन चलता रहा। एक ट्रेक की मरम्मत के बाद दूसरी पाली में दूसरे ट्रेक की मरम्मत का काम शुरू हुआ। जो शाम 5.30 बजे तक चला। जेसीबी मशीनों की सहायता से भारी-भरकम पटरियों को ट्रेक पर रखा गया। कार्य का मुआयना करने के लिए सहायक अभीयंत्री एसके सूबेदार एवं वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर एसके दुबे भी मौजूद थे। श्री रब्बानी ने बताया पटरी शिफ्टिंग के कारण क्रासिंग के अंदर की तरफ का पूरा डामर खोदना पड़ा। अब विभाग खोदे हुए स्थान पर डामरीकरण करवाएगा। जो अगले दो दिनों में होगा। फिलहाल गड्ढो में चुरी डालकर अावागमन चालू किया है।