- Hindi News
- आरोपी को फांसी पर चढ़ाओ, हमारी नौकरी वापस करो : कैब ड्राइवर्स
आरोपी को फांसी पर चढ़ाओ, हमारी नौकरी वापस करो : कैब ड्राइवर्स
एजेंसी|नई दिल्ली. अमेरिकीटैक्सी फर्म उबर और अन्य टैक्सी सर्विसेस के सैकड़ों ड्राइवरों ने गुरुवार को दिल्ली में प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि दुष्कर्म के आरोपी शिव कुमार यादव को फांसी पर चढ़ाया जाए। लेकिन सरकार वेब आधारित कैब सर्विस पर लगी रोक हटाए। ताकि उन्हें नौकरी वापस मिल सके।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि एक ड्राइवर के अपराधी निकलने से उनकी आजीविका ही खतरे में पड़ गई है। उबर के साथ तीन महीने से काम कर रहे बलविंदर सिंह ने कहा, \\\"शिवकुमार ने जो भी किया है, उसके लिए उसे फांसी पर चढ़ाया जाए। लेकिन बाकी 4,000 ड्राइवर अब बेरोजगार हो गए हैं। उन्हें काम करने का मौका दिया जाए। हम सरकार की ओर से तय गाइडलाइंस का सख्ती से पालन करेंगे। पाबंदी की वजह से हमारी आजीविका और परिवार पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है।\\\'
इधर, दिल्ली के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर छेड़खानी के आरोप में लोडर गिरफ्तार
नई दिल्ली . इंदिरागांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक लोडर (विमान में सामान उतारने-चढ़ाने वाला) को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि वह नशे की हालत में एक महिला से छेड़खानी कर रहा था। घटना गुरुवार रात की है। महिला दुबई से भारत आई थी। सूत्रों के मुताबिक आरोपी टर्मिनल-3 पर काम करता है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। महिला ने एक टीवी चैनल पर आरोप लगाया कि पुलिस मूकदर्शक बनी रही। आरोपी को पकड़ने के बजाय पुलिस ने उसे ही परेशान किया। रात को थाने आकर रिपोर्ट लिखाने को कहा। तीन बजे रात को नोएडा में घर पर आकर बयान दर्ज किया।