पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रेनों की पेंट्री कार में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

ट्रेनों की पेंट्री कार में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{भास्कर न्यूज नेटवर्क . मुंबई

खानपानसेजुड़ी शिकायतों को दूर करने के लिए रेल मंत्रालय ने ट्रेन की पेंट्री कार (रसोईयान) पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का फैसला लिया है। शुरुआत में कुछ ट्रेनों पर सीसीटीवी लगाए जाएंगे। नतीजे अच्छे आए तो सभी ट्रेनों में ये व्यवस्था होगी। रेल मंत्रालय के अतिरिक्त महानिदेशक अनिल सक्सेना के मुताबिक एक महीने में कुछ ट्रेनों में यह व्यवस्था शुरू कर दी जाएगी। रेल मंत्रालय ने हाल ही में खाने को लेकर की गई शिकायत सही पाए जाने पर कैटरर्स पर एक लाख रुपए जुर्माना किया था। साथ ही खानपान का स्तर सुधारने और खाने की कीमतों पर एसएमएस अलर्ट और शिकायत करने के लिए 10 अंकों वाला नंबर जारी किया है। कैटरिंग से जुड़े नियमों की जानकारी देने के लिए ट्रेनों में स्टीकर भी चिपकाए गए हैं।