पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मांडू की गौरवशाली जैन संस्कृति वर्तमान में समाज के लिए आदर्श

मांडू की गौरवशाली जैन संस्कृति वर्तमान में समाज के लिए आदर्श

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मांडू की जैन तीर्थ पेढ़ी में जैन समाज के सम्मेलन में मंचासीन अतिथि।

मालवा महासंघ का अभा सम्मेलन शुरू

मांडू. जैनश्वेतांबर मालवा महासंघ के अखिल भारतीय सम्मेलन का उद्‌घाटन मांडू जैन तीर्थ पेढ़ी में हुआ। मुख्य अतिथि आरडी शाह थे। अध्यक्षता महासंघ अध्यक्ष दिलुखराज कटारिया ने की। देशभर से 150 से ज्यादा प्रतिनिधियों ने भाग लिया। दो दिनी सम्मेलन का समापन रविवार को होगा। जिनालय जीर्णोद्धार एवं उपाश्रय निर्माण को लेकर विचार विमर्श दिया गया। शाह ने कहा मालवा महासंघ द्वारा जैन समाज को संगठित करने में महती भूमिका निभाई है। मांडू की गौरवशाली जैन संस्कृति वर्तमान में जैन समाज के लिए आदर्श है। संगठन की मजबूती गौरवशाली अतीत को पुन: प्राप्त करेगी। दिलसुख कटारिया संगठन महासचिव सुभाष जैन ने महासंघ के कार्यों पर प्रकाश डाला। मंगलाचरण सुनीता मानव रेणु चौधरी ने गाया। अतिथियों द्वारा जैन शासन का ध्वज फहराया गया। आचार्य नवर| सागर जी एवं आचार्य श्री विश्व र| सागर जी के संदेश का वाचन सुशील चौधरी ने किया। संस्था प्रतिवेदन अभय चौपड़ा ने पढ़ा। आभार राजेश मानव ने माना। मंचासीन मांडू तीर्थ पेढ़ी अध्यक्ष माणक लाल वोरा, कार्यकारी अध्यक्ष प्रेम डूंगरवाल, प्रकाश बडऩगर, प्रकाशचंद भमुतमल अहमदाबाद, महेंद्र चोड़िया, सुरेंद्र मारू, शांतिलाल मेहता, घेवरचंद जैन, सुभाष जैन, अमृतलाल जैन, बाबूलाल शाह, शांतिलाल पौया, अनिल जैन आदि थे।