राणी सती के गीतों पर थिरके कदम
अग्रसेन जयंती महोत्सव में हुए दादीजी के मंगल पाठ में जयकारे लगाती महिलाएं।
भास्कर संवाददाता. धार
अग्रसेन जयंती महोत्सव के तीसरे दिन शनिवार को मिलन महल में राणी सती दादीजी का मंगलपाठ हुआ। रेखा गर्ग एवं दादी परिवार ग्रुप सेंधवा ने प्रस्तुति दी। इस दौरान गीतों पर समाज की महिलाएं थिरक उठीं। अग्रवाल सखी समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम दोपहर 2 बजे शुरू हुआ। ग्रुप ने राणी सती के गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम देर शाम तक जारी रहा। 21 सितंबर को दौड़, धीमी साइकल रेस, तेज साइकल रेस, अग्रवाल महिला मंडल ने ग्रीटिंग कार्ड बनाना प्रतियोगिता, फोटो फ्रेम बनाना, मिट्टी के कलश सजाना, लक्की गेम अग्रवाल फ्रेंड्स ग्रुप द्वारा आइस बकेट चैलेंज कराया जाएगा। जानकारी प्रचार मंत्री वैभव अग्रवाल ने दी। नीलू अग्रवाल, ममता अग्रवाल, रीना अग्रवाल, कविता अग्रवाल, नमिता अग्रवाल, कीर्ति अग्रवाल, सोनिया अग्रवाल, रेणु वल्लभ अग्रवाल, रेणु अग्रवाल, मनीषा अग्रवाल, श्रद्धा अग्रवाल, कामना अग्रवाल, बबीता अग्रवाल, नीलम अग्रवाल, सोनल अग्रवाल, सोनल अग्रवाल, अनिता अग्रवाल, अनिता अग्रवाल, ममता पराग अग्रवाल, सरोज अग्रवाल मौजूद थी।
मंगलपाठ हुआ, धीमी-तेज साइकल रेस आज
अग्रसेन जंयती महोत्सव