दूधारू गाय खरीदने के लिए दिया ऋण
दूधारू गाय खरीदने के लिए दिया ऋण
फूलगांवड़ी. फूलगांवड़ीदुग्ध समिति की वार्षिक बैठक समिति केंद्र पर हुई। समिति सदस्य, सचिव, अध्यक्ष ने समिति की वार्षिक कार्यकारिणी बनाई। बैठक में दुधारू गाय खरीदने के लिए 10 सदस्यों को ऋण का ठहराव प्रस्ताव पारित किया गया। सदस्यों को बोनस वितरण पर चर्चा की गई। समिति पर प्रतिदिन 300 लीटर दूध लाने का लक्ष्य रखा गया। बैठक में सुपरवाइजर आरके परिहार, सचिव लोकेश वोरावट सदस्य उपस्थित थे।