पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छोटे गांव में तीन नेत्रदान, कलेक्टर एसपी ने सराहा

छोटे गांव में तीन नेत्रदान, कलेक्टर-एसपी ने सराहा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खलघाट | रोटरीक्लब अच्छे कार्य कर रही है। मात्र एक माह में ही खलघाट के तीन परिवार को नेत्रदान के लिए प्रेरित करना बड़ी बात है। इस अमूल्य कार्य से कई नेत्रहीनों को रोशनी मिल पाएगी। यह बात कलेक्टर जयश्री कियावत ने शासकीय अस्पताल खलघाट में रोटरी क्लब के कार्यक्रम में कही। एसपी राजेश हिंगणकर ने भी संबोधित किया। स्वागत भाषण रोटरी अध्यक्ष मनीष छाबड़ा ने दिया। नेत्रदान करने वाले स्व. धनसिंह पटेल के पुत्र जीवन पटेल, स्व. श्रीराम मालाधारी के पुत्र अशोक मालाधारी स्व. बसंतीबाई शर्मा के पुत्र राजेंद्र शर्मा को कलेक्टर ने एमआई इंटरनेशनल इंदौर एवं रोटरी क्लब द्वारा दिए प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया। एसडीएम जितेंद्र चौहान, तहसीलदार श्रीकांत शर्मा, नायब तहसीदार गोविंदसिंह ठाकुर, बीएमओ मोहन गुप्ता, डॉ. महेंद्र डावर, मोहन जायसवाल के साथ रोटरी सचिव मोहन बर्फा, संजय पाटीदार, अनिल पाटीदार, संजय पंवार मौजूद थे।