पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आठ साल बीते, नहीं आई रेल, जताई नाराजगी

आठ साल बीते, नहीं आई रेल, जताई नाराजगी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धार | इंदौर-दाहोदएवं छोटा उदयपुर धार रेल लाओ महासमिति ने शिलान्यास के आठ साल बीतने रेल नहीं आने को लेकर नाराजगी जताई। केंद्रीय अध्यक्ष पवन जैन गंगवाल ने बताया 8 फरवरी 2008 को तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहनसिंह, रेलमंत्री लालू यादव, मुख्यमंत्री शिवराज चौहान की उपस्थिति में शिलान्यास कर घोषणा की थी यह रेल 2011 तक पटरी पर दौडऩे लगेगी लेकिन 8 साल बाद भी काम धीमा चल रहा है। रेल तो दूर पटरी भी नहीं बिछी। पांच सांसद मध्यप्रदेश और गुजरात के सांसद के प्रतिनिधित्व के बाद भी आवाज केंद्र सरकार तक नहीं पहुंची है। उन्होंने रेल बजट में कम से कम 1 हजार करोड़ रुपए इस परियोजना की मांग की है। इस मौके पर 5 सूत्रीय मांग शासन को भेजी है। इसमें कोंकण रेलवे की तर्ज पर निर्माण करने, अधिग्रहण की कार्रवाई 1 वर्ष में पूर्ण करने, प्रथम चरण में इंदौर दाहोद रेल को तीन वर्षों में पूर्ण करने और दूसरे चरण में छोटा उदयपुर धार रेल परियोजना को पूर्ण करने, रेल परियोजना को राष्ट्रीय रेल विकास योजना में शामिल करने और हर वर्ष 1 हजार करोड़ रुपए आवंटित करने की मांग रखी।