पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रतलाम के कॉलेज की बस मांडू में पलटी, 9 छात्राएं घायल

रतलाम के कॉलेज की बस मांडू में पलटी, 9 छात्राएं घायल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेंहदीखेड़ी के टर्न पर हादसा

भास्करसंवाददाता | मांडू/धार

पर्यटन नगरी मांडू आई रतलाम के कॉलेज योगेंद्र सागर की बस शनिवार सुबह 10 बजे पलट गई। 9 छात्राएं घायल हो गईं। एक प्रोफेसर को भी चोट आई। सभी को साधारण चोंटें आईं, जिनका नालछा अस्पताल में इलाज किया गया। हादसा टर्न में बस का पत्ता टूट कर स्टीयरिंग फेल होने से हुआ। बस पलट कर बिजली के खंभे से जा टकराई। यदि खंभा नहीं होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

कॉलेज की छात्राएं बस (एमपी43 पी0120) से मांडू भ्रमण पर आई थीं। टर्न में पत्ता टूटने से बस पलटी और बिजली के सीमेंट के खंभे से जा टकराई। खंभा टूट गया और तार हवा में ही रह गए। ओट लगने से बस सड़क किनारे ही अटक गई। तार नहीं टूटने से करंट भी नहीं फैला। हादसे में घायल छात्रा किरण राजेश (20), प्रीति कृष्णकांत (19), रश्मि रमाशंकर (18), अदिति सुनील (17), दिव्या पति राजेश (17), रक्षिता पंकज (17), शिवानी सालीग्राम (17), नीतू प्रेमशंकर (17), शालिनी नरेंद्र (17) घायल हो गईं। प्रो. महेश आरबी सिंह गौतम भी घायल हुए। नालछा अस्पताल लाए, जहां डॉ. चमनवीरसिंह अरोरा ने इलाज किया।

घायल छात्राओं का नालछा में उपचार किया गया।

मांडू में मेंहदीखेड़ी के टर्न पर पलटी बस।