गांव में नहीं मिली ट्रायसिकल, धार आए
धार | डहीविकासखंड के अतरसुंबा में आवेदन देने पर पैरों से शत-प्रतिशत विकलांग मकराम भूरला को ट्रायसिकल नहीं मिली। शनिवार को वह कलेक्टोरेट आया और ट्रायसिकल दिलाने की गुहार लगाई। एसडीएम नीरजकुमार सिंह ने आवेदन लिया और सामाजिक न्याय विभाग में चर्चा की। विकलांग को बताया रविवार को डही में ट्रायसिकल मिल जाएगी।