पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पूरे शहर की निगरानी रख रहे थे पांच मोबाइल वाहन

पूरे शहर की निगरानी रख रहे थे पांच मोबाइल वाहन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पूरे शहर की निगरानी रख रहे थे पांच मोबाइल वाहन

पीथमपुर |धार
में वसंत पंचमी पर भोजशाला में पूजा अर्चना और नमाज को लेकर शांति व्यवस्था के लिए पीथमपुर और आसपास के क्षेत्र में सतर्कता बरती गई। पांच मोबाइल वाहन पूरे शहर की चौकसी में जुटी थे। प्रत्येक वाहन में तीन जवान और एक पुलिस अधिकारी शामिल थे। बगदून थाने पर करीब 180 जवानों का बल रिजर्व रखा गया जो सुरक्षा साधनों के साथ किसी भी अप्रिय घटना से निपटने में सक्षम था। वाहनों के जरिये शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील भी की जा रही थी। साथ ही 144 धारा का भी अनाउंस किया जा रहा था। विशेष रूप से मंदिर, मस्जिदों के आसपास पुलिस बल तैनात था। वसंत पंचमी की पूर्व संध्या पर पुलिस ने सागौर में फ्लैग मार्च किया। 30 जवानों व सुरक्षा वाहनों के साथ दल ने पूरे गांव में भ्रमण किया। पुलिस दल ने वीडियोग्राफी भी की।

खबरें और भी हैं...