वसंत का उत्साह, पुलिस की चौकसी भी
वसंत का उत्साह, पुलिस की चौकसी भी
धार| शहर में शुक्रवार दिनभर वसंतोत्सव का उत्साह लोगों में नजर आया, वहीं पुलिस व प्रशासन की चौकस निगाहें चप्पे-चप्पे पर रही। शोभायात्रा में मां वाग्देवी के जयकारे लगे। शहर में युवाओं व बच्चों के ग्रुप केसरिया पगड़ी पहनकर निकले। जिस तरह का उत्साह सुबह भोजशाला के बाहर मोतीबाग चौक में पूजन हवन के निर्णय पर लोगों ने दिखाया, वैसा ही भीतर जाने पर नजर आया।
दोपहर में भोज उत्सव समिति संरक्षक पहुंचे और शोभायात्रा का प्रवेश कराया।
धार. नमाजियों को ले जाने वाले रूट पर पुलिस ने गलियों को बंद कर दिया।
धार. शहर के लोगों में वसंत का उत्साह अलग ही झलक रहा था।
मोतीबाग चौक में हवन कुण्ड में आहुतियां देती महिलाएं।
धार. भोजशाला प्रवेश द्वार से शोभायात्री मां वाग्देवी के तेल चित्र को अंदर ले गए।