मनावर में सबसे ज्यादा सतर्कता
वसंत उत्सव पर नगर व आसपास के क्षेत्र में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासन ने पूरी ताकत लगा रखी थी। संभवतः धार के बाद सबसे ज्यादा पुलिस फोर्स मनावर में लगाया गया था। यहां पर 172 नव आरक्षक, पीटीएस सागर से 81 क्यूआरएफ, 20 सीआरपीएफ सहित स्थानीय बल के साथ तकरीबन 60 कोटवार शामिल थे। सभी विभागों के आला अधिकारी शुक्रवार सुबह से ही थाने पर उपस्थित थे। फायर ब्रिगेड, पानी के टैंकर, डायल 100 सहित वाहनों का जमावड़ा भी थाने में लगा हुआ था। एसडीओपी धीरज बब्बर, टीआई रणजीतसिंह बघेल, तहसीलदार शिवराम कनाशे , सीईओ महेंद्र घनघोरिया, सीएमओ राजेंद्र मिश्रा सहित चिकित्सक, राजस्व विभाग, आरईएस, कृषि विभाग, बिजली विभाग, शिक्षा विभाग, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी अपनी ड्यूटी को लेकर सजग और सक्रिय नजर आए। सुबह से ही नगर में पुलिस सतत गश्त कर रही थी। नगर की सीमाओं पर चेक पोस्ट बनाकर चेकिंग की जा रही थी। शुक्रवार हाट का दिन होने के कारण दुकानें तो खुली थीं, पर ग्रामीण क्षेत्रों से हाट बाजार में आने वाले ग्राहकों की संख्या नगण्य थी। हालांकि वसंत पंचमी पर विवाह समारोह होने के कारण बारातों का आना-जाना लगा रहा।
दोपहर बाद कई व्यापारी अपनी दुकाने बंद करते नजर आए। दिनभर लोग टीवी के सामने बैठकर भोजशाला के समाचारों में दिलचस्पी लेते रहे। मुस्लिमों ने जुम्मे की नमाज नगर की सभी मस्जिदों में अदा की। हिन्दू जागरण मंच ने नदी किनारे स्थित राम मंदिर में वसंत पंचमी के उपलक्ष्य में पूजा-अर्चना की
मनावर. नगर आसपास के क्षेत्रों में पुलिस चौकस नजर आई।