पेज 1 के शेष
युवतीगुड़गांव में एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करती है। आरोपी शिव यादव को 42 घंटे की लंबी कवायद के बाद रविवार को मथुरा से गिरफ्तार किया गया। उसे सोमवार को तीस हजारी कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे तीन दिन की रिमांड पर सौंप दिया है।
संसदमें हंगामा, राजनाथ के आवास पर प्रदर्शन : दुष्कर्मके विरोध में आम आदमी पार्टी और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के आवास के बाहर प्रदर्शन किया। बाद में कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। संसद में भी हंगामा हुआ। इसके बाद राजनाथ ने लोकसभा में बयान दिया। कहा, ‘यह बहुत ही गंभीर और दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार इसकी भर्त्सना करती है। अपराधी को कड़ी सजा दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।’
201...
इसकेस ने समस्तीपुर से पटना और फिर दिल्ली का सफर तो चार साल में तय कर लिया था। लेकिन फैसला इतनी जल्दी नहीं पाया। सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद ही 2012 में दैनिक आधार पर केस को सुना गया। तब दो साल में फैसला पाया।
क्योंऔर किसने की थी हत्या? सीबीआईके मुताबिक एक हिंदू संस्था आनंद मार्ग के एक नेता की रिहाई के लिए उसके अनुयायियों ने मिश्र पर हमला करवाया था। लेकिन मिश्र के छोटे भाई डॉ. जगन्नाथ मिश्र के अलावा उनके बेटे विजय मिश्र यह नहीं मानते। उनका कहना है कि आनंद मार्गी निर्दोष हैं। इंदिरा गांधी के विश्वस्त होने की वजह से ललित बाबू निशाने पर थे। हत्या क्यों हुई, इसका जवाब अब भी नहीं मिला है।
क्रिकेटकी...
कोर्टने कहा, ‘बोर्ड को 17 दिसंबर को सालाना बैठक (एजीएम) बुलानी चाहिए। लेकिन ऐसे व्यक्ति को चुनाव नहीं लड़ने देना चाहिए, जिसकी छवि संदिग्ध है।’
टीमका मालिक कैसे तय करेगा सजा? बीसीसीआईके वकीलों ने आग्रह किया कि चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स पर होने वाली कार्रवाई का फैसला कोर्ट करे। यह फैसला बोर्ड पर छोड़ देना चाहिए। इस पर कोर्ट ने हैरानी जताई कि खुद मालिक कैसे अपनी टीम के खिलाफ सजा तय कर सकता है।