पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीएफ लेनदेन में आधार कार्ड जरूरी नहीं

पीएफ लेनदेन में आधार कार्ड जरूरी नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीएफ लेनदेन में आधार कार्ड जरूरी नहीं

नई दिल्ली| प्रोविडेंटफंड के किसी भी लेनदेन के लिए आधार कार्ड की जानकारी देना जरूरी नहीं है। श्रम मंत्री बंगारू दत्तात्रेय ने लोकसभा में सोमवार को यह जानकारी एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी। सवाल में पूछा गया था क्या कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने पीएफ लेनदेन के लिए आधार कार्ड की जानकारी देने को अनिवार्य बनाया है? उन्होंने बताया आधार कार्ड के नामांकन के लिए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने एक से अधिक रजिस्ट्रार का मॉडल अपनाया है। ईपीएफओ ने अपने ऐसे अंशधारक जिनके पास आधार नंबर नहीं है, उनके नामांकन के लिए हाल ही यूआईडीएआई का रजिस्ट्रार बनने का फैसला किया था। ईपीएफओ 4.2 करोड़ यूनिवर्सल पीएफ खाता नंबरों (यूएएन) को अंशधारकों के आधार नंबर के साथ जोड़ना चाहता है।