पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री ने घोटालेबाज इंजीनियर यादव सिंह को सस्पेंड किया

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री ने घोटालेबाज इंजीनियर यादव सिंह को सस्पेंड किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उत्तरप्रदेश के नौ धार्मिक स्थलों पर 24 घंटे बिजली : अखिलेश

लखनऊ| उत्तरप्रदेशके नौ धार्मिक स्थलों पर जल्द ही 24 घंटे बिजली मिलने लगेगी। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को यह एलान किया है। ये स्थल हैं-मथुरा, वृंदावन, किछौछा शरीफ, दरगाह नजीबाबाद, हस्तिनापुर, पंचप्यारे, देवा शरीफ और श्रावस्ती। इसके साथ उन्होंने मुख्यमंत्री आवास से ही एक साथ 200 पावर स्टेशनों का शुभारंभ भी किया। और समाजवादी पेंशन योजना के तहत लाभार्थियों के खाते में पेंशन की रकम भी ट्रांसफर की।

भास्कर न्यूज नेटवर्क|नोएडा/ लखनऊ

उत्तरप्रदेशके मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को घोटालेबाज इंजीनियर यादव सिंह को सस्पेंड कर दिया। उसके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी जारी किए। यादव सिंह नोएडा डेवलपमेंट अथॉरिटी के चीफ इंजीनियर हैं।

यादव सिंह पर करोड़ों की अघोषित संपत्ति रखने का आरोप है। आयकर विभाग ने 27 नवंबर को उसके नोएडा, गाजियाबाद में ठिकानों पर छापेमारी की थी। इसमें उसके घर से करीब सौ करोड़ रुपए के जेवरात मिले थे। सिंह ठेकेदारों पर पांच प्रतिशत कमिशन भी लेता था। मसला सामने अाने के बाद मुख्यमंत्री ने नोएडा प्राधिकरण में काम कर रहे उन सभी लोगों की लिस्ट मांगी है जो घोटालेबाजी से जुड़े हैं। इनमें कई स्थानीय सपा नेताओं के भी नाम बताए जा रहे हैं, जो प्राधिकरण पर पार्टी की धौंस जमा रहे हैं।