पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सेंधवा में 25 लाख रु. जब्त

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आयकर सर्वे
भास्कर न्यूज | सेंधवा (बड़वानी)

श्री रेणुका माता मल्टीस्टेट को-ऑपरेटिव अर्बन क्रेडिट सोसायटी लिमिटेड की शहर स्थित शाखा से आयकर विभाग ने 25 लाख रुपए जब्त किए हैं। कार्रवाई में सामने आया कि कई लोग कर्मचारी या परिचितों के खाताें से लेनदेन कर रहे थे। ऐसे खातों की विस्तृत जांच की जा रही है।

पुराना एबी रोड पर स्थित शाखा पर मंगलवार शाम 4.30 बजे से शुरू हुई सर्वे की कार्रवाई बुधवार सुबह 8.30 बजे तक चली। इंदौर व सेंधवा के अफसरों ने खातों व अन्य दस्तावेजों की जांच की। सर्वे की कार्रवाई रात में सर्च में बदल गई। हिसाब नहीं दे पाने पर 25 लाख रुपए व दस्तावेज भी जब्त किए।

गौरतलब है कार्यालय से संस्था के खाताधारकों को आयकर विभाग ने नोटिस जारी किए गए थे। कुछ ने ही जवाब दिया था। इसके चलते महाराष्ट्र के अहमदनगर स्थित मुख्य शाखा सहित अन्य शाखाओं में एक साथ सर्वे की कार्रवाई की गई।





बेनामी खातों से हो रहा था लेनदेन

आयकर विभाग सेंधवा के शेरसिंह गिन्नारे ने बताया बैंक में 100 से अधिक बेनामी खाते होने की बात सामने आई है। अर्थात किसी अन्य व्यक्ति के नाम के खाते खुलवाकर लेनदेन किया जा रहा था। ये खाते संबंधित लेनदेन करने वाले के कर्मचारी, परिचित के हो सकते हैं। शाखा में मौजूद दस्तावेजों में बाकायदा ये लिखा है कि किस खाते काे कौन संचालित कर रहा था। अब विभाग खाताधारक सहित जिस व्यक्ति द्वारा इसे संचालित किया जा रहा था, दोनों से जानकारी लेगा। कर चोरी पाए जाने पर कार्रवाई होगी।

विभाग द्वारा जिन व्यक्तियों को नोटिस जारी किए गए हैं, वे तुरंत जवाब दें। जवाब नहीं देने वालों पर सर्वे की कार्रवाई की जाएगी।

-शेरसिंह गिन्नारे, आयकर अधिकारी, सेंधवा (बड़वानी)

खबरें और भी हैं...