बच्चों को कृमिनाशी दवाई खिलाई
बच्चों को कृमिनाशी दवाई खिलाई
धार | प्रभारी मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने नेशनल डीवार्मिंग डे पर बुधवार सुबह ब्रह्माकुंडी हाईस्कूल में बच्चों को कृमिनाशी दवाई खिलाकर राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमन शुक्ला, एसपी राजेश हिंगणकर, एडीएम अक्षय कुमार सिंह, सीएमएचओ डाॅ. आरसी पनिका, सिविल सर्जन डाॅ. एनडी सराफ, सहायक आयुक्त आदिवासी ब्रजेश पांडेय व अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। सांकेतिक रूप से कुछ बच्चों को कृमिनाशी दवा एल्बेन्डाजोल अपने समक्ष खिलाई। अभियान के तहत 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों को दवा दी जा रही है। सीएमएचओ डाॅ. आरसी पनिका ने अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।