पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • केशरी दंगल में पहलवानों ने दिखाए दांवपेंच

केशरी दंगल में पहलवानों ने दिखाए दांवपेंच

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तीन दिनी वसंतोत्सव बुधवार को शुरू हो गया। सुबह भोज केशरी दंगल में पहलवानों ने दांवपेंच दिखाए। संभाग केशरी का फायनल गुरुवार को होगा। बुधवार को हुए मुकाबलों में 36 से 40 किलोग्राम वजन में ऋतिक यादव प्रथम और अमन यादव द्वितीय रहे। 40 से 48 किलोग्राम में सागौर के कृष्णा पहलवान प्रथम व खेड़ापति अखाड़े के बल्लू पहलवान द्वितीय रहे। 48 से 52 में प्रथम करमवीर पहलवान, द्वितीय संजय पहलवान व 52 से 57 वेट में प्रथम विक्की पहलवान व द्वितीय रवि पहलवान झिरण्या, 57 से 62 के वेट में प्रथम विशाल पहलवान रामदल व द्वितीय सोनू पहलवान जाट नालछा रहे। 62 से 67 के वेट में दो-दो बार समय देकर पहलवानों को लड़ाया गया। एक घंटे से भी अधिक समय में कुश्ती का निर्णय नहीं हो पाने पर कमेटी ने दोनों पहलवान गोपाल राठौर घाटाबिल्लौद व शुभम गजादेशी झिरण्या को संयुक्त विजेता घोषित किया। 70 से 75 में प्रथम विजय चौधरी घाटाबिल्लौद, द्वितीय पटेल पहलवान व 75 से 80 किग्रा की बड़ी कुश्ती में प्रथम विजय गौड़ सागौर व द्वितीय धर्मेंद्र रघुवंशी रहे। निर्णायक पप्पी पहलवान थे। संचालन बाबूलाल गेहलोत ने किया। 11 फरवरी की रात भजन संध्या होगी। भोज उत्सव समिति के हेमंत दौराया ने बताया शांति के साथ मां सरस्वती का जन्मोत्सव मनाना चाहता है लेकिन कुछ अफसर पुलिस को निर्देश दे रहे हैं कि लाठीचार्ज में कहां पर मारना है।

दो कंट्रोल रूम
भोज कन्या उमावि में दो कंट्रोल रूम बना दिए गए हैं। इसका दूरभाष नंबर 07292-222244 और 07292-234709 है। 9 स्थानों पर वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गई है। नौगांव, इंदौर नाका, देवीजी नाका, उदय रंजन क्लब, वाणी वेयर हाऊस परिसर, दशहरा मैदान (जेल रोड), एसपीडीए ग्राउंड, एफसीआई गोडाउन व फूटा कुआं तिराहा। कलेक्टर व एसपी ने कहा है भीतर सिर्फ मुट्ठीभर पुष्प व चावल ले जाने की अनुमति है। अतिरिक्त कोई भी वस्तु लेकर न आएं।

केशरी दंगल में पहलवानों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया।

आंधी में गिरे अस्थायी दीवार के पतरे
भोजशाला प्रांगण में और आसपास करीब दो किमी की पतरों की 12 से 16 फीट ऊंची पतरों की दीवार प्रशासन ने बनाई थी। बुधवार दोपहर चली आंधी में भोजशाला प्रांगण में चौकी के सामने की दीवार के पतरे गिर गए। बाद में दीवार को सपोर्ट देने के लिए सब्बल ठोंक कर उसमें शामियाने के पाइप का सहारा दिया गया।

खबरें और भी हैं...