पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राजा बख्तावरसिंह को राजपूत समाज ने दी श्रद्धांजलि

राजा बख्तावरसिंह को राजपूत समाज ने दी श्रद्धांजलि

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजपूत समाज ने बुधवार को महाराजा बख्तावरसिंह की पुण्यतिथि मनाई। सुबह 9:30 बजे लालबाग उद्यान में स्थित बख्तावरसिंह की प्रतिमा पर समाजजनों ने माल्यार्पण किया। राजा बख्तावरसिंह को याद करते हुए कहा कि उनका बलिदान हम सब लोगों के लिए प्रेरणा है। उन्होंने देश की आन-बान और शान के लिए लड़ते हुए अपने प्राणों को राष्ट्र की बलिवेदी पर न्यौछावर किया है। इस अवसर पर धार नगर पालिका अध्यक्ष ममता जोशी भी उपस्थित थीं। इसके बाद राजपूत समाज ने नगर पालिका अध्यक्ष को बख्तावर स्मारक के सौंदर्यीकरण के लिए एक ज्ञापन दिया। वाचन नितिनसिंह परिहार ने किया। इस अवसर पर अशोक सोलंकी, नवीन चौहान, लक्ष्यराजसिंह राठौर, अजीत सोलंकी, भूपेंद्रसिंह राजावत, महिपाल सिंह, कुलदीप ठाकुर, संजय तंवर, अजय ठाकुर, ईश्वर ठाकुर, कुलदीपसिंह तंवर, योगेंद्र पंवार, गजेंद्र चौहान, राजेश पटेल, बंटी देवड़ा, कुशालसिंह, नरेंद्र राठौर, शुभम तंवर, पुष्पेंद्र चौहान, महेश प्रतापसिंह, डॉ. सिसौदिया, योगेश सोलंकी उपस्थित थे।

राजा बख्तावरसिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते समाजजन।

खबरें और भी हैं...