पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो नहीं पांच बोरी दो खाद

दो नहीं पांच बोरी दो खाद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खादवितरण में अनियमितताओं की शिकायत के चलते सीसीबी अध्यक्ष राजीव यादव ने शुक्रवार को सोसायटियों का भ्रमण किया। धार में मार्केटिंग सोसायटी परिसर में भ्रमण किया। यहां खाद लेने के लिए किसानों की लंबी लाइन लगी थी। सभी को दो-दो बोरी खाद दिया जा रहा था। उन्होंने सोसायटी कर्मचारियों को दो की जगह पांच-पांच बोरी खाद देने के निर्देश दिए। साथ ही कतार में खड़े सभी किसानों को भी पांच-पांच बोरी लेने को कहा। बगैर पावती वालों को भी दो बोरी खाद देने के लिए कहा। यादव के साथ विधायक प्रतिनिधि अनंत अग्रवाल, नपा उपाध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल, भाजयुमो नगर अध्यक्ष साकेत अग्रवाल, पार्षद शिव पटेल आदि साथ थे।

सीसीबी अध्यक्ष ने दो नहीं पांच बोरी खाद एक-एक किसान को दिलवाई।