- Hindi News
- बीएचएमएस के छात्र ने युवती से दुष्कर्म कर एमएमएस बनाया, केस दर्ज
बीएचएमएस के छात्र ने युवती से दुष्कर्म कर एमएमएस बनाया, केस दर्ज
धार. कोतवालीके सामने एक मकान में किराये से रहने वाले आरोपी अब्दुल रशीद वारसी नि. लुन्हेरा ने 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म किया और एमएमएस बना लिया। घटना करीब एक महीने पुरानी है। शुक्रवार रात युवती ने थाने पहुंच शिकायत दर्ज कराई। आरोपी अब्दुल आईजीएम कॉलेज में बीएचएमएस का छात्र है। युवती ने पुलिस को बताया कि अब्दुल एनजीओ में नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसके कमरे पर ले गया और दुष्कर्म कर मोबाइल क्लिप बना ली। तब से क्लिप सार्वजनिक करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा है।