जिनेंद्र भक्ति शुरू, अंतरायकर्म पूजन किया
मोहनखेड़ा तीर्थ में गुरुपद महापूजन हुआ
दोपहर में मोहनखेड़ा तीर्थ पर वसंत पंचमी के अवसर पर दादा गुरुदेव श्रीमद्विजय राजेंद्रसूरीश्वरजी के गुरुपद महापूजन का आयोजन श्री गुरु राजेंद्र विद्या शोध संस्थान की ओर से किया गया। इस अवसर पर कैलाश जैन, रमेश हरिया, रवींद्र कुशवाह, आरबी मिश्रा, प्रेमसिंह चावड़ा, श्री आदिनाथ राजेंद्र श्वेतांबर पेढ़ी (ट्रस्ट) के मैनेजिंग ट्रस्टी सुजानमल सेठ, सहप्रबंधक प्रितेश जैन, वाल्मिकी मेहता, सुभाष तलेसरा, विनय बाफना, महेंद्र जैन, राजेंद्र जैन, दिलीप बाफना सहित बड़ी संख्या में गुरुभक्त उपस्थित थे। गुरुपद महापूजन का विधान आनंदीलाल धारीवाल, हंसमुख जैन, हरीश जैन विधिकारक ने संपन्न कराया। इसके बाद मोहनखेड़ा तीर्थ द्वारा संचालित शिक्षण संस्थाओं में बच्चों ने मां सरस्वती का पूजन किया।
तीन दिवसीय महोत्सव के तहत महावीरजी मंदिर में कार्यक्रम की शुरुआत हुई
भास्कर संवाददाता | राजगढ़
तीन दिवसीय जिनेंद्र भक्ति महोत्सव शुक्रवार से शुरू हुआ। सुबह महावीरजी मंदिर में अंतरायकर्म पूजन किया गया। मुनिप्रवर ऋषभचंद्रविजयजी ने निश्रा प्रदान की। कार्यक्रम मथुरालाल मोदी के आत्मश्रेयार्थ किया गया। शनिवार को श्री नाकोड़ा पार्श्वनाथ मंदिर में श्री पार्श्वनाथ पंच कल्याणक किया जाएगा। रविवार को राजेंद्र कॉलोनी स्थित श्री गुरु मंदिर में राजेंद्रसूरी अष्टप्रकारी पूजन का आयोजन किया जाएगा। सोमवार सुबह 9 बजे सेवंतीलाल मोदी परिवार के निवास पर प्रवचन होंगे। इसके बाद स्वामीवात्सल्य का आयोजन मोहन गार्डन पर रखा गया है।
मांगलिक श्रवण कराई
मुनिप्रवर ऋषभचंद्रविजयजी की निश्रा में प्रभुजी का आगमन नगर में राजेंद्रकुमार लालचंद खजांची के नूतन शोरुम पर हुआ। मुनिप्रवर ने खजांची परिवार को मांगलिक का श्रवण कराकर आशीर्वाद प्रदान किया। साथ ही आदर्श को-ऑपरेटिव सोसायटी की नवीन शाखा के शुभारंभ पर शाखा प्रबंधक और स्टाफ को आशीर्वाद प्रदान किया।
राजगढ़. कार्यक्रम के दौरान आरती की गई। बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर जिनेन्द्र भक्ति का आनंद लिया।