- Hindi News
- टैलेंट की खोज के अमेरिकी शो की दुनियाभर में धूम
टैलेंट की खोज के अमेरिकी शो की दुनियाभर में धूम
2005मेंटीवी डायरेक्टर साइमन कोवेल अपने किचन में टेलीविजन पर ब्रिटेन का एक सिंगिंग कांटेस्ट देख रहे थे। अचानक उनके दिमाग में आइडिया कौंधा कि क्यों डांस पर आधारित शो बनाया जाए। वे याद करते हुए बताते हैं, मैं टीवी पर किसी की हत्या होते देखने की बजाय नाच करते कुत्ते को देखना पसंद करूंगा। लगभग दस वर्ष बाद उनका यह आइडिया दुनियाभर में लोकप्रिय हो चुका है। 2006 में अमेरिका गॉट टैलेंट शो की शुरुआत हुई। सबसे पहले फ्रांस में ऐसा शो (इनक्रोयोबल टैलेंट) प्रारंभ हुआ। इसके बाद अर्जेंटीना, वियतनाम, अजरबैजान सहित कई देशों में टैलेंट शो छोटे परदे पर छा गए।
कॉवेल के शो अमेरिकन आइडल और एक्स फैक्टर की रेटिंग घटती-बढ़ती रही है। लेकिन, एनबीसी चैनल पर अमेरिका गॉट टैलेंट की रेटिंग हमेशा शिखर पर रही। शो के 66 संस्करण विश्व में चल रहे हैं। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में रियलिटी टीवी फॉर्मेट में यह सबसे सफल शो के रूप में दर्ज हो चुका है। अमेरिका गॉट टैलेंट का नौवां सीजन 17 सितंबर को खत्म होगा। गॉट टैलेंट साम्राज्य का उदय यू ट्यूब के बाद लोगों की घटनाओं को देखने की आदत से जुड़ा है। कोवेल कहते हैं, लोगों ने इंटरनेट पर रोचक वीडियो देखना शुरू कर दिया। मुझे विश्वास हो गया कि इस फार्मेट को पसंद किया जाएगा।
टैलेंट शो ने पिछले वर्षों में कई ग्लोबल स्टार पैदा किए हैं। रिकॉर्डिंग आर्टिस्ट सुसान बॉयल ब्रिटेन गॉट टैलेंट की देन हैं। कई प्रेरणादायी चेहरे सामने आए हैं। उदाहरण के लिए बिना हाथ वाला चीनी कलाकार जो एड़ी से पियानो बजाता है, रूयूबिक क्यूब हल करने वाला स्वीडिश, कविता की शक्ल में गद्य पेश करने वाला दक्षिण अफ्रीकी। 2012 में ब्रिटेन गॉट टैलेंट के छठवें सीजन का विजेता नाचने वाले कुत्तों-एशली और पुडसे- का जोड़ा बना।