- Hindi News
- ‘विदेशी दौरों पर पत्नी, गर्लफ्रेंड को ले जाना गलत नहीं’
‘विदेशी दौरों पर पत्नी, गर्लफ्रेंड को ले जाना गलत नहीं’
मुंबई. भारतीयक्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ ने कुछ भारतीय खिलाड़ियों के इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज 1-3 से गंवाने के दौरान अपनी प|ियों और प्रेमिकाओं को साथ ले जाने के संदर्भ में कहा है कि इसकी स्वीकृति मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा, खिलाड़ी साल में 10 या 11 महीने खेलते हैं। अगर आप दौरों पर उनकी प|ी या प्रेमिकाओं को ले जाने स्वीकृति नहीं देंगे तो बड़ी समस्या हो जाएगी। मुझे नहीं लगता कि आप प्रदर्शन के लिए प|ियों या प्रेमिकाओं को दोषी ठहरा सकते हैं।
चकिंगअपराध नहीं : दिलीपसरदेसाई की स्मृति में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए द्रविड़ ने कहा कि ‘चकिंग’ अपराध नहीं है लेकिन तकनीकी खामी में सुधार किया जाना चाहिए। द्रविड़ ने कहा, आईसीसी का नियम है। जब उन्होंने काफी पुरानी फुटेज की समीक्षा की तो पाया कि कोहनी का 15 डिग्री तक मुड़ना सामान्य है।
सभी ऐसा कर रहे हैं। ग्लेन मैक्ग्रा की कोहनी भी मुड़ती थी लेकिन यह 15 डिग्री के भीतर था इसलिए उन्हें चकर नहीं कहा जा सकता है।’ द्रविड़ ने कहा, “निजी तौर पर मुझे नहीं लगता कि आपको चकिंग को अपराध के तौर पर देखना चाहिए। मुझे लगता है कि यह सिर्फ तकनीकी खामी है और इसे इसी तरह देखा जाना चाहिए। अगर आपके एक्शन में तकनीकी खामी है तो जाइए और इसे सही कीजिए और वापस आइए।’