- Hindi News
- पूर्व मंत्री ढोबले के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज
पूर्व मंत्री ढोबले के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज
पूर्व मंत्री ढोबले के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज
मुंबई. एनसीपीविधायक और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री लक्ष्मणराव ढोबले के खिलाफ बोरीवली पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। आरोप लगाने वाली महिला ढोबले के बोरीवली (वेस्ट) स्थित नालंदा कॉलेज की कर्मचारी है। महिला का आरोप है कि ढोबले ने उसकी अश्लील फोटो खींची थी। उसे सार्वजनिक करने का डर दिखाकर उन्होंने उसके साथ तीन मर्तबा दुष्कर्म किया। जब उसने विरोध किया तो ढोबले ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने ढोबले के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 323 और 506 के तहत मामला दर्ज किया है।
ढोबले सोलापुर की मोहल सीट से विधायक हैं। उन्होंने आरोपों पर कहा कि ‘महिला ने कॉलेज में 80 लाख रुपए की हेराफेरी की है। पुलिस थाने में केस दर्ज कराए जाने पर उसने बदला लेने के लिए झूठा आरोप लगाया है।’ वहीं, पार्टी के प्रवक्ता नवाब मलिक ने कहा कि यदि ढोबले पर लगे आरोप सही साबित हुए तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।