रोज हादसे, नए फोरलेन पर ट्रैफिक बेकाबू
दोकिमी की सड़क में चार स्थानों पर डिवाइडर में ब्रेक अप दिए हैं। दोनों तरफ कई कॉलोनियों के सर्विस रोड हैं, जहां से लोगों को यही दांयीं ओर जाना होता है तो बायीं तरफ लंबा चल कर टर्न लेने के बजाय सीधे रांग साइड पर वाहन ले आते हैं। रांग साइड चलने वाले भी लेन के दाएं और बाएं दोनों तरफ से जाते हैं। ऐसे में अपनी सही साइड पर रहा चालक दोनों तरफ रांग साइड के वाहन देख हड़बड़ा जाता है। कई कमर्शियल बैंक, शोरूम आदि के सामने पार्किंग के लिए फुुटपाथ में ब्रेकअप नहीं दिए हैं, जिससे वाहन पार्किंग सड़क पर हो रही है, जो हादसों की वजह बन रही है।
^फोरलेन पर ठेकेदार संकेतक लगाने वाला है। सात लाख रुपए अलग से खर्च कर ट्रैफिक कंट्रोल सिग्नल भी लगाए जाएंगे। इसी महीने सिग्नल जाएंगे। नीलेशपंचोली, सबइंजीनियर नपा
^पूर्व में फोरलेन सड़क पर लोगों को समझाइश दी थी। फिर अभियान चलाते हैं। ट्रैफिक में रोजाना प्राथमिकताएं बदलती रहती हैं, इसलिए सभी तरफ ध्यान देना पड़ता है। आरपीचौबे, आरआईट्रैफिक प्रभारी
लालबाग के सामने बैंक की पार्किंग की वजह से इस तरह फंसे चालक। लेन पर रांग साइड जाता बाइक चालक (सबसे दायें)।
दोनों लेन पर रांग साइड चल रहे वाहन, शनिवार को बाइक टकराई, शुक्रवार को गाय हुई थी घायल
भास्कर संवाददाता. धार
शहरकीनई फोरलेन सड़क पर ट्रैफिक बेकाबू हो गया है। रोज हादसे हो रहे हैं। सिंडिकेट बैंक के सामने शनिवार सुबह दो बाइक आमने-सामने टकराई। शुक्रवार रात अज्ञात वाहन ने गाय को टक्कर मार घायल कर दिया। दोनों तरफ की लेन पर रांग साइड चल रहे वाहनों पर नियंत्रण के लिए नगर पालिका और ही ट्रैफिक पुलिस की ओर से अब तक कोई प्रयास किया गया है, जिससे यह हालात बने हैं। सड़क सपाट होने से वाहन सरपट और तेज रफ्तार से दौड़ रहे हैं। अचानक रांग साइड से वाहन आने पर हादसे हो रहे हैं। कोतवाली पुलिस के अनुसार रोजाना सेट पर एक एक पाइंट फोरलेन पर किसी किसी हादसे का आता है। नगरपालिका सिग्नल और संकेतक लगाने की तैयारी कर रही है लेकिन सबसे बड़ी समस्या ट्रैफिक एजुकेशन की है। शहर में पहली फोरलेन सड़क है, जिसके चलते लोगों को डिवाइडर से यू टर्न लेने की आदत नहीं है। ही ट्रैफिक पुलिस द्वारा छह महीने में नई सड़क पर किस तरह वाहन चलाए जाएं, इस प्रकार की कोई ट्रैफिक एजुकेशन क्लास लगाई। नतीजा रांग साइड वाहन दौड़ाने का चलन बढ़ता जा रहा है और